Samastipur

समस्तीपुर RSB इंटर स्कूल परिसर में बच्चों के विरुद्ध हिंसा एवं साइबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत बुधवार को शहर के आरएसबी के इंटर स्कूल परिसर में बच्चों के विरुद्ध हिंसा, साइबर सुरक्षा एवं जेंडर बराबरी व्यवहार विषय पर एक दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से नामित एक-एक प्रधानाध्यापक एवं चार-चार सहयोगी शिक्षकों सहित कुल 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, यूनिसेफ के राज्य सलाहकार डॉ. पल्लव कुमार, राज्य स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सुभीत कुमार सिंह, ऋतुराज जायसवाल एवं निलय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीपीओ मानवेंद्र कुमार राय ने कहा कि बच्चों के खिलाफ हिंसा न केवल उनके जीवन और स्वास्थ्य को, बल्कि उनके भावात्मक कल्याण और भविष्य को भी खतरे में डालती है।

भारत में बच्चों के खिलाफ हिंसा अत्यधिक है और लाखों बच्चों के लिए यह कठोर वास्तविकता है। दुनिया के आधे से अधिक बच्चों ने गंभीर हिंसा को सहन किया हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा, शोषण और दुर्व्यवहार अक्सर बच्चे के जानकार व्यक्ति द्वारा किया जाता है। इसमें माता-पिता,परिवार के अन्य सदस्य, उन्हें देखभाल करने वाले, शिक्षक, मालिक, कानून प्रवर्तन अधिकारी, राज्य और गैर-राज्य एक्टर और अन्य बच्चे शामिल हैं। इसलिए बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने के हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण आवश्यक है ताकि बच्चे भय मुक्त वातावरण में शिक्षण अधिगम का काम कर सके।

वहीं राज्य सलाहकार पल्लव कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए संबंधित विषय पर कहा कि साइबर सुरक्षा बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। वर्तमान में अक्सर बच्चे मोबाइल इंटरनेट या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं जिसके सुखद परिणाम के साथ-साथ कुछ अन्य विपदाएं भी सामने आती है जिससे निपटने के लिए बच्चों को जागरूक होना अति आवश्यक है। साथ ही जेंडर रूढ़िवादिता समाज के मानक को निर्धारित करता है।

वहीं मास्टर ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के औचित्य, लक्ष्य एवं उद्देश्य को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. निलय कुमार ने किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक कौशल कुमार, वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी शाहिद विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

6 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

15 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

21 घंटे ago