समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, आत्मविश्वास व जिजीविषा हो तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इसे साबित कर दिखाया है प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के मऊ दियारा निवासी स्व. प्रमोद राम व प्रमिला देवी के पुत्र नीतीश कुमार ने एसएससी जीडी की परीक्षा में सफलता हासिल कर सीआरपीएफ में चयनित हो प्रखंड का मान बढ़ाया है। कहते हैं कि सफलता की राह सुविधाओं से नहीं,संघर्ष से बनती है।
इस कहावत को चरितार्थ करते हुए महादलित परिवार का युवक नीतीश युवाओं के लिए नजीर बने हैं। महज एक वर्ष की आयु में अपने सर से पिता का साया उठ जाने के बाद नीतीश की मां प्रमिला देवी ने मेहनत मजदूरी कर न केवल उसका लालन पालन किया बल्कि स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करवाई। शुरूआती कई परीक्षाओं में असफल होने के बावजूद नीतीश ने हार नहीं मानी। अपने बेटे की सफलता पर उनकी मां प्रमिला देवी के आंखों से ख़ुशी के आंसू छलक उठे।
उधर उनके चयन से ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है। हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीराम राय मुखियाजी, अशोक कुमार राय, जयराम राय, रामा देवी, अजय कुमार, संतोष कुमार शर्मा, भावना कुमारी भारती, अनिल राम ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को नीतीश का अनुसरण करना चाहिए। वह अपने गाँव में सीआरपीएफ में जाने वाला पहला युवक है। वे अपनी सफलता का श्रेय माता एवं गुरुजनों के अलावा सहयोगी मित्रों को देते हैं।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…