Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष व सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- महिला कॉलेज की पूर्व विभागाध्यक्ष महान सितार वादक प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी का 22 दिसंबर 2024 को ठंडी शाम के शुरुआती घंटों में अंतिम निधन हो गया। वह एक स्नेही पत्नी, मां और दादी रूप में जानी जाती थीं। कई लोगों की प्रिय मित्र, घर की जान, इस छोटे से शहर समस्तीपुर के दिल में जगह बनाई हुई थी। इस शोकाकुल की घड़ी में उनके पुत्र डॉक्टर सुप्रियो मुखर्जी ने प्रार्थना करते कहा कि जिस नए संसार में उन्होंने कदम रखा है, वहां उनका कल्याण हो और भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

बता दें कि 1942 में जन्मी प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी महिला कॉलेज में 1975 मे बतौर म्यूजिक की शिक्षिका के रूप में योगदान दी थी। इसके बाद ये म्यूजिक संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष के पद से रिटायर्ड हुई थी। विदित हो कि प्रोफेसर जान्हवी मुखर्जी महान सितारवादक पंडित रविशंकर से शिक्षा ग्रहण की थी। ये समस्तीपुर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय एन मुखर्जी की पत्नी थी। इस दुख की घड़ी में पुत्र डॉक्टर सुप्रियो मुखर्जी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुंन्द मुखर्जी को काफी संख्या में लोगों ने मिलकर सांत्वना दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago