Samastipur

विद्यापतिनगर के सुमित ने ISRO की प्रतियोगी परीक्षा पास की, वैज्ञानिक का पद किया प्राप्त 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना गांव के छात्र सुमित कुमार राय ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की प्रतियोगी परीक्षा पास कर भारत देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिक का पद प्राप्त किया है। इसके पिता कृष्णानंद राय पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान शहर में बीएसएनएल में कार्यरत हैं। माता महावती देवी गृहिणी हैं। पांच भाई बहन में सुमित दूसरी संतान हैं। सुमित ने प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की।

मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई हिंदी माध्यम से पिता के पास रहकर पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान शहर के सरकारी स्कूल से की। बीटेक कोलकाता से कर मैकेनिकल इंजीनियर बने। इसके बाद ताइवान में डिजाइन इंजीनियर की नौकरी की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को जारी रखा। एमटेक व ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की तैयारी पूरी की। गेट की परीक्षा में पांच सौवें रेंक हासिल कर सुमित इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेट(आईओसीएल) में ग्रेड ए ऑफिसर का पद हासिल किया।

इससे पूर्व रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ( आरआरबी ) द्वारा जेई परीक्षा पास की। सुमित ने आईओसीएल में बतौर पदाधिकारी रहते भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आयोजित परीक्षा की तैयारी की। वर्ष 24 जनवरी माह में इसरो की परीक्षा दी। जून माह में सफल परिणाम आने के बाद सितंबर 24 में केरला के त्रिवेंद्रम में मौखिक परीक्षा दी। 17 दिसंबर को रिजल्ट आया और सुमित इसरो के साइंटिस्ट पद के लिए सुयोग्य चुन लिये गये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago