Samastipur

पैक्स के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाएं किसान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ौना पैक्स के नव निर्वाचित प्रबंध कारिणी समिति सदस्यों की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अमित कुमार ने सर्वप्रथम सभी निर्वाचित सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए बीसीओ ने कहा कि पैक्स किसानों का एक समूह है जो किसानों की आपसी सहभागिता के आधार पर संचालित होता है। इसके क्रियान्वयन में प्रत्येक सदस्य की अहम भूमिका रहती है। पैक्स के माध्यम से किसानों के लिए खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। पैक्स को भी लाभ की स्थिति में लाकर इसकी पूंजी में इजाफा किया जा सकता है।

बैठक में निबंधित किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने सहित कुल 12 प्रस्तावों पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार के लगातार तीसरी बार विजय होने पर सभी सदस्यों व बीसीओ ने बधाई व शुभकामनाएं दी। पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि बढ़ौना पैक्स निरंतर अपने सदस्यों के हित के लिए कार्यरत रहेगा। वहीं बेहतर तरीके से पैक्स का कार्य होगा। सभी नव निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया गया। बीसीओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों को जीत की बधाई देते हुए सफल क्रियान्वयन में सकारात्मक सहयोग की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago