Samastipur

समस्तीपुर: कालबद्ध एवं स्नातक कोटि में प्रोन्नति सहित अन्य मांगों के पूरा न होने पर शिक्षक करेंगे CM का घेराव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला इकाई समस्तीपुर के तत्वावधान में शहर के एक निजी विवाह भवन में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने की और सफल संचालन जिला कमिटी के कार्यालय सचिव श्री शंभू कुमार सुमन ने किया। बैठक में स्नातक कोटि एवं कालबद्ध प्रोन्नति, लंबित वेतन भुगतान, सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों की वेतन विसंगति, मातृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, सेवाकालीन मृत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा लाभ, सेवांत लाभ, योग्यता विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चाओं का विषय गर्म रहा।

बताते चलें बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2020 के तहत नियोजित शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा के उपरांत स्नातक कोटि में प्रोन्नति देने की बात थी। जिसके लिए हजारों शिक्षक मानक पैमाने मूल्यांकन (दक्षता जांच) पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होकर स्नातक कोटि से संबंधित वर्षों से लंबित कालबद्ध प्रोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिसको लेकर शिक्षकों के संघीय प्रतिनिधि द्वारा लगातार अपनी आवाज को बुलंद किया जा रहा है।

अपने संबोधन के क्रम में BPNPSS संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा- स्नातक कोटि एवं कालबद्ध प्रोन्नति, लंबित वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर निश्चित समय सीमा के अंदर विभाग यदि ठोस कदम नहीं उठाती है तो जिले के हजारों शिक्षक मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। तमाम प्रखंडों से आए हुए विभिन्न शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने अपने संबोधन के दौरान शिक्षकों से संबंधित समस्याओं को पूरी शिद्दत के साथ रखा। शीतकालीन बैठक के बावजूद परिसर में सरगर्मी बनी रही।

मौके पर संघीय जिला कमिटी से सुमन कुमारी, अनिल कुमार ईश्वर, मीडिया प्रभारी कुमार अनुज, कार्यालय सचिव शंभू कुमार सुमन, हरिमोहन चौधरी, अरुण राय, कैलाश राय, अमरनाथ चौधरी, जयंत पंकज, नवीन कुमार, राजीव पांडे, राजेश कुमार, जय किशोर राय, अजीत राय, सुधाकर कुमार, मनोज साह,शशि कंचन, संजीव कुमार, अजीत देव, लक्ष्मी राय, मधु कुमारी, मधुरेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार, अमित सिंह, अमित कुमार, रामकिशोर, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, उपेंद्र निराला, अभिमन्यु श्री, हरे कृष्ण, चंद्रशेखर आजाद, विधि सलाहकार शिक्षक सुनील कुमार, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद सहित सैकड़ो शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधिगण “शिक्षक एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ भवन में मौजूद रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

47 मिनट ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

60 मिनट ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago