Samastipur

दलसिंहसराय में बरनवाल समाज द्वारा अहिबरन जयंती पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहर के मेन बाजार काली स्थान से रविवार को अहिबरन जयंती को लेकर संघ के उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा में घोड़ा, डीजे, बैंड बाजा सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। शोभा यात्रा काली स्थान मंदिर परिसर से शुरू होकर मनोकामना मंदिर, सोनार पट्टी, गोला पट्टी, गुदरी रोड, महावीर चौक, मालगोदाम रोड, 32 नंबर रेलवे गुमटी, गंज रोड, ब्लॉक रोड, थाना चौक होते हुए काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन पर आकर समाप्त हुआ।

शोभा यात्रा में सचिव रमाकांत प्रसाद, सह-सचिव रामचंद्र लाल,कोषाध्यक्ष रितेश रंजन, ब्रह्मा नंद ऊर्फ पप्पलू , विनय भूषण प्रसाद, हरिओम लाल, निरंजन प्रसाद, रजनीश रंजन, राजेश लाल, विजय कुमार, सूरज कुमार, कुणाल गुप्ता, रामशरण लाल, राजीव कुमार, शिव कुमार बरनवाल, आशीष कुमार बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल, सुनीता बरनवाल, रूपम कुमारी, चन्द्रमा देवी, माधुरी बरनवाल, रानी बरनवाल, सुजाता बरनवाल, तृषा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

वहीं बरनवाल सेवा सदन मे महराजा अहिबरन दिवस समारोह 2024 का आयोजन अध्यक्ष अनिल कुमार लाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसका उद्घाटन संघ के संरक्षक प्रोफेसर अनिल कुमार गुप्ता, मुख्य अतिथि बिहार बरनवाल संघ के कार्यकारणी सदस्य संजय कुमार बरनवाल, कोषाध्यक्ष अनूप भर्तियां, वरिय उपाध्यक्ष बिहार प्रदेश प्रिंस राजू, बीजेपी जिला प्रवक्ता पंकज कुमार बरनवाल, उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल सहित आये अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच संचालन राम कुमार लाल द्वारा किया गया।

आए हुए अतिथियों को माला, शाॅल से संघ के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं वर्षा, दीक्षा, चाहत, सिद्धि के द्वारा स्वागत गान गाया गया। आये अथियों ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 1905 ई. से ही महाराजा अहिबरन जी की जयंती समाज के द्वारा मनाया जाता रहा है। अहिबरन जयंती समारोह के माध्यम से समाज को एक करने के लिए पुरे बिहार में बरनवाल समाज द्वारा यह जयंती मनाई जा रही है। बरनवाल जाति को ओबीसी की सूची में बिहार और भारत सरकार शामिल करें ताकि समाज के दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम में बरनवाल परिवार से 09 अभ्यार्थी सरकारी सेवा में चयनित हुए है। उन्हें सम्मानित किया गया। वही कुल 60 से अधिक बच्चे संस्कृति कार्यक्रम में भाग लिए। बच्चे ने डांस, भक्ति व देश भक्ति गानो से सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों को बरनवाल संघ के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अनिल कुमार ने किया। मनमोहन प्रसाद, किस्तों प्रसाद गुप्ता, परमजीत कुमार, शिवम कुमार, ज्योति प्रसाद, राजेश कुमार लाल, श्याम कुमार लाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ODF स्थायित्व व स्वच्छता को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विभागीय समन्वय पर जोर

डीएम बोले- स्वच्छता केवल योजना नहीं, जनभागीदारी का सशक्त अभियान समस्तीपुर : जिले में खुले…

47 मिनट ago

SC-ST एक्ट के मामले में महिला गिरफ्तार, लंबे समय से गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थाने की पुलिस थी प्रयासरत

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के छात्र की उत्तराखंड में संदेहास्पद परिस्थिति में मौ’त, संस्कृत विषय से स्नातकोत्तर की कर रहा था पढ़ाई

समस्तीपुर/विभूतिपुर : उत्तराखंड के गढ़वाल में उच्च शिक्षा ले रहे विभूतिपुर सिंघिया बुजुर्ग वार्ड 6…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका

समस्तीपुर/पूसा : उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले दो दिनों तक मेघगर्जन, वज्रपात एवं…

12 घंटे ago

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित सपना हॉस्पिटल सील, शहर से लेकर गांव तक कुकुरमुत्ते की तरह संचालित है सैकड़ों अवैध नर्सिंग होम; अन्य पर कब होगी कार्रवाई ?

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर चौक स्थित सपना हॉस्पिटल पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग…

14 घंटे ago