Samastipur

समस्तीपुर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, लड़की को लेकर हुआ विवाद !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : छात्रों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कितना सत्य है इसकी पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है, लेकिन यह वीडियो दिल दहला देने वाली है। जिसमें एक युवक के दूसरे युवक पर जानलेवा हमला करते हुए दिखायी दे रहा है और हमले के बाद युवक वहीं पर बेहोश हो जाता है। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एलकेवीडी कॉलेज कैम्पस की बताई जा रही हैं। जहां छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल दहला देने वाली है।

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो छात्रों के दो गुटों के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था। वहीं इस घटना की जानकारी को लेकर सदर डीएसपी संजय पांडे ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन मीडिया के माध्यम से वीडियो मुझे मिला है जो काफी भयावह है। इस संबंध में ताजपुर थाना प्रभारी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago