Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान, एयरफोर्स से एनओसी की प्रक्रिया शुरू

बिहार के उत्तर बिहार के प्रमुख एयरपोर्ट दरभंगा में अब रात में भी विमानों की आवाजाही शुरू होगी। दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग शुरू करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए एयरपोर्ट की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को एनओसी दिए जाने का काम शुरू हो गया है। यह जानकारी दरभंगा से सांसद एवं लोकसभा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने गुरुवार को दी।

सांसद ने कहा इस मुद्दे पर गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गोपालजी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने रक्षा मंत्री से दरभंगा एयरपोर्ट को नाइट लैंडिंग सिस्टम से एमएएफआई टू योजना के तहत अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने और कैट टू की औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने की मांग की। ताकि दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल सके।

सांसद ने दरभंगा में सैनिक स्कूल खोलने की भी मांग की है। उन्होंने बताया का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जल्द ही दरभंगा दौरा हो सकता है। वे यहां 912 करोड़ की लागत से बन रहे एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे।

बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट वायुसेना के स्टेशन पर बना हुआ है। नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने से यहां पर रात के समय में भी विमानों की आवाजाही हो सकेगी। इससे देश भर के विभिन्न शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू हो सकेंगी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय विमानों के संचालन के द्वार भी खुलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

7 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

8 घंटे ago