Samastipur

दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल कार्यालय पर माले ने किया धरना-प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- अंचल कार्यालय में दाखिल- खारिज, परिमार्जन, एलपीसी आदि में व्याप्त घूसखोरी पर रोक लगाने, ऑफलाइन जमा किए गए करीब दो हजार आय प्रमाण-पत्र फार्म का आय प्रमाण-पत्र अविलंब बनाने, अंचल कार्यालय पर कब्जा जमाये दलाल-बिचौलिया को बाहर करने, बंगरा थाना कांड संख्या 154 में गिरफ्तार निर्दोष लोगों को रिहा करने, निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी बंद करने एवं कांड कराने के जिम्मेवार सेफ्टी मैनेजर आदित्य कुमार झा पर एफआईआर दर्ज करने,

सरकारी जमीन पर बसे भूमिहीन परिवार को पर्चा देने, भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास देने, मनरेगा में लूट-भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कारवाई करने एवं योजना में ट्रेक्टर-जेसीबी का इस्तेमाल पर रोक लगाने, मजदूरों को काम देने, भूमाफिया द्वारा निरिह लोगों के जमीन को कब्जा करने पर रोक लगाने, भूमि विवाद का हल अंचल एवं थाना से करने आदि की मांगों को लेकर भाकपा-माले एवं खेग्रामस जुलूस निकालकर सोमवार को अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान दौरान कार्यकर्ता घंटे भर नारेबाजी करते रहे, तत्पश्चात कार्यकर्ता धरना पर बैठ गये। धरना स्थल पर खेग्रामस के प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में एक काम भी बिना घूस लिए नहीं किया जाता है। चाहे दाखिल- खारिज हो, परिमार्जन हो या एलपीसी हो या फिर अन्य कोई कार्य बिना दलाल-बिचौलिया के हस्तक्षेप किये संभव नहीं है। कुल मिलाकर “अंचल कार्यालय में घूस दो और काम कराओ” का खेल खुलेआम चल रहा है। यह ताजपुर की जनता के अन्याय है और इस अन्याय के खिलाफ भाकपा माले एवं खेग्रामस अनवरत आंदोलनरत रहेगी।

मौके पर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रभात रंजन गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, अश्विन कुमार, मो० जाकीर हुसैन ने अंचलाधिकारी आरती कुमारी, आरओ रोहन रंजन से मिलकर 5 सूत्री मांग-पत्र सौंपा। माले नेताओं ने मांग पूरा नहीं होने पर पुनः आंदोलन की चेतावनी देते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

27 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

56 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago