Samastipur

ताजपुर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में ट्रक से दबकर मजदूर की मौ’त के बाद जमकर ब’वाल व तो’ड़फोड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना अंतर्गत सरसौना गांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री में काम जर रहे एक मजदूर की ट्रक से दब कर मौत हो गयी। यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह हंगामा करने के साथ फैक्ट्री में तोड़फोड़ की। बाद में बंगरा के अलावा ताजपुर थाने की पुलिस फैक्ट्री पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया। हादसे में मरने वाले मजदूर की झारखंड के पलामू जिला के चचेरिया गांव निवासी सूर्यकांत कुमार (22 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है।

जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत 15 दिन पहले ही सीमेंट फैक्ट्री में काम करने आया था। बताया गया है कि वह बीती रात करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में सीमेंट बनाने वाले मशीन में मैटेरियल डाल रहा था। उसी दौरान मैटेरियल लेकर आये एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद फैक्ट्री का मैनेजर जख्मी सूर्यकांत को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय मैनेजर एम्बुलेंस पर शव लेकर फैक्ट्री के लिए चला। एम्बुलेंस में सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाला मृतक चचेरा भाई भी था। मैनेजर शव फैक्ट्री लाने के बजाय सड़क पर ही इधर उधर घुमाने लगा। जिस पर घटना को दूसरा रूप देने की आशंका को लेकर मृतक के चचेरे भाई ने विरोध किया तो मैनेजर ने उसे पीट दिया। जिसके बाद चचेरे भाई ने सरसौना गांव के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ अपनी आशंका और पिटाई से अवगत कराया।

जिस पर गांव के लोगों ने उससे मोबाइल पर लोकेशन लेकर एम्बुलेंस को घेरा। इसके बाद सुबह में फैक्ट्री में सुबह तोड़फोड़ की। जिससे फैक्ट्री में गार्ड को छोड़कर मैनेजर समेत सभी कर्मी फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजन को दस लाख रुपये मुआवजा देने, फैक्ट्री के सेफ्टी मैनेजर व संचालक के अलावा ट्रक चालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना पर बंगरा और ताजपुर थाने की पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। बाद में फैक्ट्री के मैनेजर को बुला सरसौना के मुखिया व मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल की बात करायी। तब लोग शांत हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

9 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

11 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

16 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago