Bihar

बचपन का प्यार विधवा होने के बाद चढ़ा परवान, बिहार की अद्भुत प्रेम कहानी किसी चमत्कार की तरह

जब प्रेम की बात आती है तो एक फिल्मी डायलॉग हमेशा बोला जाता है, किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में जुट जाती है। भले ही यह एक फिल्मी लाइन है लेकिन आज बिहार के एक प्रेमी जोड़े पर एक दम फिट बैठती है। दरअसल, जहानाबाद से एक मामला सामने आया है जहां पर एक गौरक्षणी मंदिर में शादीशुदा प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई है। ये दोनों सालों से एक दूसरे के प्यार में थे।

सालों के बिछड़े फिर से मिले

कहते हैं कि ईश्वर सबकी किस्मत लिखता है, ये साबित करने वाला एक मामला जहानाबाद में सामने आया। गुरुवार को यहां गौरक्षणी मंदिर में दो लोगों की शादी कराई गई। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों का एक समय पर प्रेम प्रसंग था लेकिन कई कारणों के चलते दोनों अलग हो गए। दोनों की ही दूसरी जगह शादी हो गई थी, लेकिन शायद किस्मत को उनका यूं अलग होगा मंजूर नहीं था।

क्या है प्रेम कहानी?

किशोरावस्था में युवा लड़के लड़कियों का एक दूसरे के प्रेम में पड़ना आम बात है। कई बार यह प्रेम कहानियां अधूरी रह जाती हैं तो कई पूरी हो जाती हैं। दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले युवक विजय साव और चंचला कुमारी की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। दोनों एक समय पर एक दूसरे के प्रेम में थे, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। दोनों ने ही अलग अलग शादी कर अपनी नई जिंदगी शुरू की।

दोनों के जीवन साथियों की हुई मौत

दोनों ही अपने-अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन सुकून से जी रहे थे। लेकिन तकदीर को तो कुछ और ही मंजूर था। कुछ वक्त के बाद विजय साव की पत्नी गुजर गई और चंचला कुमारी के पति की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक बार फिर से दोनों अकेले हो गए। इसी बीच फिर से दोनों ने एक दूसरे से बातचीत की। इसके बाद ही दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। गुरुवार को दोनों ने गौरक्षणी मंदिर में शादी कर ली। आपको बता दें कि दोनों के ही 2-2 बच्चे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

6 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago