Samastipur

समस्तीपुर: सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौ’त के बाद हुए बवाल व तोड़फोड़ के बीच पुलिस पर हुए पथराव मामले में FIR दर्ज 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत होने पर भारी बवाल हो गया। यह हादसा बरंगा थाना इलाके के सरसौना गांव स्थित सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार देर रात को हुआ। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर ट्रक के नीचे दबकर जान गंवा बैठा। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार सुबह फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ कर दी। गुस्साई भीड़ को देख मैनेजर समेत अन्य सभी कर्मचारी फैक्ट्री से भाग निकले। मृतक मजदूर की पहचान झारखंड के पलामू जिला के चचेरिया गांव निवासी सूर्यकांत कुमार (22) के रूप में हुई है।

इधर तोड़फोड़ की सूचना पर बंगरा थाना के अलावा आसपास के अन्य कई थानों की पुलिस पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने में लगी रही। इसी बीच भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करते हुए जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हो गये। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस पर हमला मामले में अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है।

बताते चलें की मृतक सूर्यकांत 15 दिन पहले ही सीमेंट फैक्ट्री में काम करने आया था। वह बीती रात करीब डेढ़ बजे फैक्ट्री में सीमेंट बनाने वाले मशीन में मटेरियल डाल रहा था। उसी दौरान मटेरियल लेकर आए एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद फैक्ट्री का मैनेजर जख्मी सूर्यकांत को इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल ले गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय मैनेजर एंबुलेंस से शव लेकर फैक्ट्री के लिए चला गया। एंबुलेंस में सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाला मृतक चचेरा भाई भी मौजूद था। मैनेजर शव फैक्ट्री लाने के बजाय सड़क पर ही इधर-उधर घुमाने लगा। इस पर घटना को दूसरा रूप देने की आशंका को लेकर मृतक के चचेरे भाई ने विरोध किया तो मैनेजर ने उसे पीट दिया। चचेरे भाई ने सरसौना गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।

गांव के लोगों ने उससे मोबाइल पर लोकेशन लेकर एंबुलेंस को घेरा। इसके बाद सुबह में फैक्ट्री में तोड़फोड़ की गई। इससे फैक्ट्री में गार्ड को छोड़कर मैनेजर समेत सभी कर्मी फरार हो गए। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजन को दस लाख रुपये मुआवजा देने, फैक्ट्री के सेफ्टी मैनेजर एवं संचालक के अलावा ट्रक चालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर बंगरा और ताजपुर थाने की पुलिस पहुंची और सभी को शांत कराया। बाद में फैक्ट्री के मैनेजर को बुला सरसौना के मुखिया व मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल की बात कराई, तब लोग शांत हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में STF ने संदिग्ध XUV-700 व उसके चालक को हिरासत में लिया; कथित तौर पर चेन, मोबाइल और रुपये छीनने वाले गिरोह से होने की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…

2 घंटे ago

जमुई छेड़खानी कांड के 2 आरोपियों का एनकाउंटर, गोली लगने से नंदन घायल; हरेराम का टूटा पैर

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन…

7 घंटे ago

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

10 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

11 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

12 घंटे ago