Samastipur

जल संरक्षण के लिए समस्तीपुर जिले के 5 लाख 25 हजार छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलायी गई ‘जल सरंक्षण’ की शपथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जल संरक्षण एवं जल संचयन के लिए जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम के साथ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सरकारी विद्यालयों के लगभग 5 लाख 25 हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा शपथ लिया गया। प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय द्वारा आरएसबी इंटर विद्यालय,

काशीपुर में आज बच्चों को इस विषय पर जागरूक करते हुए बताया गया कि नारी शक्ति से जल शक्ति एक केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम है। जसमें जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन का कार्य किया जाना है। जल शक्ति का जल संचय कार्यक्रम में स्थानीय जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाना है एवं सामुदायिक आवश्यकताओं के अनुरूप छोटे एवं कम खर्च वाले स्थानीयकृत कृत्रिम पुनर्मरण संरचनाओं यथा सोक पिट एवं रेन वाटर हार्वस्टिंग संरचनाओं का निर्माण कराया जाना है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदा्धिकारी द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्व में ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारीयों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि शपथ कार्यक्रम का आयोजन चेतना संत्र के दौरान किया जाय, जिसमें सभी बच्चों को शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाय। इस कार्यक्रम के अगले चरण दिनांक 19 एवं 20 दिसम्बर 2024 को नारी शक्ति से जल शक्ति थीम पर वाद-विवाद, क्विज एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सभी विद्यालयों में कराया जाना है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय द्वारा यह भी बताया गया कि जल सरंक्षण एवं जल संचयन के लिए नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें वर्षा के जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सके।

जल, जंगल और जमीन के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अभियान के माध्यम से समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि जल संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और प्लास्टिक का उपयोग बंद करें ताकि पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सके। साथ जल ही जीवन हैं, यह सुनने में सरल लगता है, लेकिन गहन वाक्य हमारे जीवन की सच्चाई को दर्शाता है। जल का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, क्योंकि यह न केवल हमारी शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि हमारे पारिस्थितिक तंत्र का भी अभिन्न हिस्सा है। जल के बिना न केवल मानव जीवन, बत्कि पृथ्वी पर हर जीव का अस्तत्व संभव नहीं है। 11 बिन्दुओं के शपथ में सभी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया और पुरखों की विरासत याद दिलाकर समाप्त होते जल स्त्रोत को बचाने की जिम्मेदारी याद दिलायी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

15 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

15 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago