समस्तीपुर :- सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अशोक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक फरियादियों की एफआईआर समय से दर्ज नहीं होने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करायी और जांच रिपोर्ट आने के बाद थानाध्यक्ष के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी।
एसपी ने एफआईआर दर्ज करने में विलंब करने एवं लचर कार्यशैली पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इधर, एसपी के द्वारा लागतार दो थानाध्यक्षों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पहले ही सरायरंजन थानाध्यक्ष को भी एसपी ने निलंबित कर दिया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…