समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने कुशेश्वर स्थान की ओर जा रही भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। इससे एक सौ से अधिक भेड़ों की मौत हो गयी। बीती रात करीब 11 बजे हुई इस घटना से पिपरा चौक की सड़क पर दूर दूर तक भेड़ों के शव और खूनः बिखड़े हुए थे। सूचना पर पुलिस के आने और बगैर किसी कार्रवाई के लौट जाने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
घटनास्थल पर ट्रक को छोड़कर चालक व खलासी रात में ही फरार हो गया। इस घटना में पीड़ित भेड़ पालकों को करीब 15 लाख का नुकसान होने की आशंका है। बताया गया है कि खेतों में उपज बढ़ाने के लोग भेड़ पालकों को पैसा देकर बुलाते हैं और अपने खेत मे रात भर भेड़ को बैठवाते हैं।
उसी क्रम में बीती रात करीब आधा दर्जन भेड़ पालक अपने भेड़ लेकर सिंघिया से कुशेश्वरस्थान की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि सिंघिया की ओर से ही आ रहे बेकाबू ट्रक ने भेड़ों के झुंड को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इस क्रम में भेड़ लेकर जा रहे भेड़ पालक बाल-बाल बच गए। ट्रक भी असंतुलित होने से सड़क किनारे चला गया, लेकिन उलटने से बच गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक का चालक व खलासी फरार हो गया।
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…