Samastipur

जानें किस लापरवाही के कारण सरायरंजन के थानाध्यक्ष को SP ने किया निलंबित, ASP ने दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- निर्देश व आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप में एसपी अशोक मिश्र ने सरायरंजन थाना के अध्यक्ष विकास कुमार आलोक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस संबंध में एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी ने सभी थाना अध्यक्ष को महीने में प्रथम संगीन आपराधिक वारदात होने पर थाना अध्यक्ष के स्वयं केस का आईओ बनने का आदेश जारी किया था। ताकि केस का जल्द अनुसंधान हो सके। लेकिन सरायरंजन के थाना अध्यक्ष इसका अनुपालन नहीं किये। इसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल सरायरंजन थाना अध्यक्ष का किसी को प्रभार नहीं दिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष भानू प्रिया ही तत्काल सभी काम देखेंगी, जल्द ही नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग भी हो जाएगी। बताते चलें की सरायरंजन के लगातार चौथे थानाध्यक्ष पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले रामचंद्र चौपाल, रवि कांत, सिम्पी कुमारी और अब चौथे विकास कुमार आलोक पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि एक दिन पहले ही थानाध्यक्ष विकास कुमार आलोक ने शराब की एक बड़ी खेप भी पकड़ी थी। उनके निलंबन के बाद से यह सरायरंजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

8 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

8 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

12 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

18 घंटे ago