समस्तीपुर/सरायरंजन :- प्रखंड के सरायरंजन थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व के 13 मामले समेत कुल 20 मामले की सुनवाई हुई, जिनमें 6 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष 14 मामले में कुछ लोगों के कागजात अपूर्ण रहने एवं कुछ लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें अगली तिथि पर आने को कहा गया।
वहीं मुसरीघरारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के कुल चार मामले आए। इनमें दूसरे पक्ष के लोगों के अनुपस्थित रहने के कारण उन लोगों को अगली तिथि पर आने के लिए नोटिस भेजा गया। मौके पर राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा, एसआई अर्जुन प्रसाद सिंह, एएसआई अभिमन्यु कुमार द्विवेदी, राजस्व कर्मचारी विष्णु दयाल कुमार,राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार साह ,सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…
बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…
समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…