समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन अंचल कार्यालय में शनिवार को राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल नौ भूमि विवाद से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे। इनमें सभी मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की सहमति से तीन मामले का निष्पादन किया गया।
वहीं शेष छह फरियादियों को पूर्ण कागजात के साथ अगली तिथि पर आने को कहा गया। इस संबंध में आरओ ने बताया कि अब प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में ही जनता दरबार का आयोजन होगा। इसलिए फरियादियों को किसी थाना में जाने की जरूरत नहीं है। मौके पर विभिन्न पंचायतों से आए दर्जनों लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…