Bihar

छात्रों पर बिहार सरकार मेहरबान, मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स की सम्मान राशि दोगुनी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी बिहार बोर्ड ने साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, लेकिन इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि साल 2025 से मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की सम्मान राशि को दोगुनी कर दी गई है. इसके अलावा टॉपर्स को मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि भी बढ़ाई गई है.

पुरस्कार राशि हुई दोगुनी:

आनंद किशोर ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की सम्मान राशि साल 2025 से दोगुनी कर दी गई है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को अब 2 लाख रुपया, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को डेढ़ लाख रुपया और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपया का पुरस्कार राशि दिया जाएगा.

66% बढ़ाई गई स्कॉलरशिप राशि:

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह भी बताया कि इंटरमीडिएट के तीनों संकाय के टॉप फाइव और मैट्रिक के टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशि भी बढ़ाई गई है. मैट्रिक के छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि प्रति माह ₹1200 से बढ़ाकर ₹2000 कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि यह राशि इंटरमीडिएट के दो वर्ष के पाठ्यक्रम पूरा होने तक अथवा डिप्लोमा कोर्सेज के 3 वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा होने तक दिए जाएंगे.

1 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा:

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि साल 2025 में 1 फरवरी से इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होगी जो 15 फरवरी तक चलेगी. इस परीक्षा में 1289601 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.

17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा:

वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी, जिसमें 1581079 छात्र सम्मिलित होंगे. मार्च महीने की आखिरी से अप्रैल महीने के तक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा का आयोजन होगा.

कब है आईटीआई की भाषा विषय की परीक्षा?:

इस परीक्षा का भी परिणाम मई से जून तक जारी कर दिया जाएगा. इसके अलावा राज्य के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन आगामी 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा. साथ ही आईटीआई की भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को आयोजित होगी.

सक्षमता-3 के संबंध में शिक्षा विभाग लेगा निर्णय:

आनंद किशोर ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 25 जून को आयोजित होगी. वहीं कक्षा 6 के लिए प्री परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 को और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

9 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago