समस्तीपुर : अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) व मनरेगा मजदूर सभा के संयुक्त बैनर तले बैठे खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेन्द्र राय, नथुनी सदा, मुन्नी देवी का अनिश्चतकालीन अनशन उचित कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हुआ। सदर एसडीओ दिलीप कुमार शुक्रवार को फिर प्रखंड कार्यालय पहुंच अनशनकारियों से बात की और विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जूस पिला अनशन समाप्त कराया।
विदित हो कि 23 दिसंबर से ही प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर अनशन जारी था। खेग्रामस जिला सचिव जीवछ पासवान, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्या प्रमिला राय, साधु शरण साह खेग्रामस नेता उमेश कुमार महतो, शोभा देवी ने बताया कि सभी महा गरीबों को 72 हजार रुपए से कम का आय प्रमाण पत्र निर्गत करने और मुख्यमंत्री द्वारा 95 लाख महागरीबों को घोषित 2 लाख रुपये की सहायता देने, प्रखंड के सभी पंचायतों के मनरेगा योजनाओं में वृक्षारोपण, पशुपालकों का शेड निर्माण एवं फर्जी मजदूरों के नाम पर मजदूरी की राशि में बडे़ पैमाने पर सरकारी राशि का लूट पर रोक लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गयी थी।
बताते चले कि गुरुवार को भी सदर एसडीओ प्रखंड कार्यालय पहुंच गरीबों को 72 हजार से कम का वार्षिक आय प्रमाण पत्र निगर्त करने, भूमिहीनों को पांच डिसमील जमीन चिंहित कर देने की बात कही थी और अन्य मांगो को संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…
समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…