समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मोरदीवा गांव में बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान केवस निजामत के वार्ड संख्या-1 निवासी रामश्रेष्ठ महतो के पुत्र अमीरजीत कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपने घर से समस्तीपुर की तरफ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान किसी पिकअप ने ठोकर मारी। इससे हादसे में वह जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज मामले की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…