समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

रोसड़ा में पड़ोसी वृद्ध पर जा’नलेवा हमला कर युवक ने किया ज’ख्मी, पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा वार्ड संख्या- 2 में एक युवक ने अपने पड़ोसी वृद्ध कन्हैया राय पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में कन्हैया राय का इलाज चल रहा है। मारपीट का यह घटना वहां लगे सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया। इसको लेकर जख्मी कन्हैया राय की पत्नी मुनचुन देवी ने रोसड़ा थाने में आरोपी युवक शंभू राय के पुत्र मनीष कुमार उर्फ संतोष के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं उन्होंने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फूटेज भी उपलब्ध कराया है।

मुनचुन देवी ने बताया कि उनका बेटा बिहार से बाहर रहकर अध्यन अध्यापन का का कार्य करता है। इसी का फायदा उठाकर पूर्व में भी उसके पति के साथ मारपीट की गई जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन ग्रामीण स्तर पर ही पंचायत के द्वारा इसे निपटा दुबारा मारपीट ना करने की बात कहकर मामला वापस ले लिया गया था। लेकिन अब फिर से मनीष कुमार ने उसके पति के उपर जानलेवा हमला किया है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150