समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा प्रखंड के मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। 11 दिसंबर को उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। उक्त सम्मान के लिए संपूर्ण प्रदेश से 48 चयनित पंचायत के मुखिया में प्रेमा देवी भी शामिल है। पंचायत में उत्कष्ट प्रदर्शन को ले भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इनके नामों की घोषणा कर संबंधित पत्र भेजा गया है।
इसमें शामिल सभी मुखिया को 9 दिसंबर शाम पांच बजे तक पटना पहुंचने की बात कही है। बताया गया कि पंचायत के प्रतिनिधि, सतत विकास लक्ष्य के पंचायत विकास सूचकांक में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले तथा सतत विकास लक्ष्य में बेहतर कार्यं करने वाले ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया है। गौरतलब हो कि इससे भी 23 अकटूबर 2023 को उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया गया था।
सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कबीर अंत्येष्ट, शिक्षा, दलित परिवारों का विकास, महिला उत्थान, पंचायत कार्यांलय को क्रियाशील करने, पेयजल, स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था को उत्कृष्ट देखकर कि इस पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा की गईं है। एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चयन से पंचायतवासी एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…