समस्तीपुर/पटोरी :- बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “रिवर रैंचिंग कार्यक्रम” द्वितीय चरण का विधिवत शुभारंभ समस्तीपुर के गंगा नदी में सरारी घाट पर किया गया। इसके अंतर्गत कुल लक्ष्य 386000 के आलोक में 41976 जीवित मत्स्य अंगुलिका साईज 8-10 ग्राम गंगा नदी में प्रवाहित की गई। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन जलीय जीवों, विशेषकर मछलियों के प्रजनन और पालन के लिए किया जाता है।
मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. नियाज उद्दीन ने कहा कि रिवर रैंचिंग से मछलियों के प्राकृतिक स्थानों का संरक्षण होता है, जिससे जल पारिस्थितिक तंत्र संतुलित रहता है। यह स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार सृजन कर सकता है और मछली पालन के माध्यम से आय के नए स्रोत प्रदान कर सकता है, नदियों में घट रही मछलियों की संख्या बढ़ानी है। मौके पर एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सिंह, मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र की व्याख्याता अनीता कुमारी आदि मौजूद थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…
बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…
समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…