Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर इंटर के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद काटा हाथ का नस, एंबुलेंस ना मिलने पर RPF ने त्वरित ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचा बचायी जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने बायें हाथ का नस काट लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी युवक की पहचान दरभंगा जिले के रघेपुरा बहादुरपुर लहेरियासराय के रहने वाले अरुण कुमार शर्मा के पुत्र विपुल कुमार शर्मा (18 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार विपुल का घर में ही अपने पिता से कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद नाराज होकर वह दरभंगा से ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर स्टेशन आ गया। जहां उसने जहरीला पदार्थ खाने के बाद बायें हाथ का नस भी काट लिया। वहां मौजूद आरपीएफ पदाधिकारी पीके चौधरी समेत अन्य ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ई-रिक्शा से ही सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

इधर सूचना पर रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक भी सदर अस्पताल पहुंच जख्मी छात्र से पूछताछ की है। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी विपुल के मौसा संजय शर्मा ने बताया कि वह कर्पूरीग्राम में रहते हैं। फोन पर विपुल के समस्तीपुर स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर पहुचे है। यहां आने पर पता चला की उसने हाथ का भी नस काट लिया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। उधर रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर युवक ने पारिवारिक कारणों से जान देने की कोशिश की। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ससमय उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

रेलवे अस्पताल ने एंबुलेंस देने में की देरी :

सूत्रों से मिली जानकारी और घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समस्तीपुर रेलवे अस्पताल को आरपीएफ ने जब घटना की जानकारी देने के बाद एंबुलेंस भेजने को कहा तो रेल अस्पताल कर्मी एंबुलेंस भेजने में देरी कर रहे थे। युवक की हालत बिगड़ता देख आरपीएफ पदाधिकारी पीके चौधरी ने खुद ही जख्मी युवक को ई-रिक्शा से ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ससमय इलाज होने पर युवक की जान को बचा लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

33 मिनट ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

5 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

5 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

14 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

14 घंटे ago