Samastipur

समस्तीपुर में कांटी ठोकने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मा’रपीट, दो गंभीर रूप से ज’ख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- पूसा थाना के गढ़िया चौक के निकट शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनो पक्षों के एक-एक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। गंभीर हालत में दोनो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना का कारण घर निर्माण कार्य के दौरान दिवाल में कांटी ठोकने को लेकर उपजा विवाद बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गढिया चौक के निकट स्थित उपेन्द्र महतो के घर में निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कांटी ठोकने को लेकर कार्यरत मजदूर पंकज दास का पुत्र राजू कुमार एवं एक पड़ोसी से विवाद व मारपीट हो गई। घटना के बाद राजू कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

इस बीच गलत अफवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग चौक पर जमा हो गये। बाद में राजू की पिटाई करने के आरोपी के घर घुसकर लोगों ने जमकर बबाल काटा एवं मारपीट की। घटना में रामचन्द्र महतो के पुत्र संदीप कुमार(43) गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद जख्मी को इलाज के लिए समस्तीपुर अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनो जख्मी इलाज चल रहा है। पुलिस शांति बनाये रखने के लिए चौकस है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

54 मिनट ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

6 घंटे ago