Samastipur

समस्तीपुर में प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार में र’क्तरंजित का रहा है इतिहास, ढाई वर्ष पहले भी हुई थी गुड्डू सिंह की ह’त्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अर्से बाद जमीन कारोबार को लेकर जिले में फिर से बंदूकों का गरजना शुरू हो गया है। शनिवार की दोपहर प्रॉपर्टी डीलर व टोटो चालक की हत्या से शहर में दहशत फैल गई है। मुक्तापुर से लेकर सदर अस्पताल तक मृतकों के परिजनों की चित्कार से गमगीन हो गया। घटना स्थल से अस्पताल तक करीब तीन किलोमीटर तक दोहपर से लेकर शाम तक पुलिसिया वाहन दौड़ लगाती रही। गांव में दिनदहाड़े डबल मर्डर की घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

प्रॉपर्टी डीलर विजय कुमार गुप्ता गुदरी बाजार के निवासी थे। वह अपने साथी सुधीर मदान को मुक्तापुर में एक प्लॉट दिखाने के लिए गए थे। प्लॉट दिखाने के बाद विजय और सुधीर, टोटो चालक गणेश सहनी के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान मुक्तापुर वार्ड-9 के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। बदमाशों की गोलीबारी में विजय गुप्ता और टोटो चालक गणेश सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में ही गोली लगी। इस दौरान सुधीर मदान टोटो से कूदकर फरार हो गया और अपनी जान बचाई। इस घटना ने मुक्तापुर और आसपास के इलाकों में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। शहर के ही मगरदही घाट स्थित एक प्लाॅट के कारण विजय कुमार गुप्ता का पहले से विवाद चल रहा था।

ढाई साल पहले भी प्रोपर्टी डीलिंग का कारोबार में रक्तरंजित हुआ था इलाका : 

समस्तीपुर जिले में प्रोपर्टी डीलिंग का कारोबार शुरू से ही रक्तरंजित रहा है। अर्से बाद जमीन कारोबारी की हत्या से सनसनी फैल गई है। जमीन कारोबार से जुड़े लोगों की एक के बाद एक करके लगातार हत्या हो रही है। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पूर्व प्रोपर्टी डीलर बलबंत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की भी हत्या कर दी गई थी और अब शनिवार की दोपहर विजय गुप्ता और ई-रिक्शा चालक की हत्या भी इसी प्रोपर्टी डीलिंग के कारोबार की एक कड़ी बतायी जा रही है। 24 जून 2022 की देर शाम करीब 8 बजकर 20 मिनट पर प्रोपर्टी डीलर गुड्डू सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी थी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामेश्वर जूट मिल के समीप हुई थी। इस मामले में भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी।

दिव्यांग टोटो चालक भी हो गया अपराधियों की गोली का शिकार :

दिव्यांग टोटो चालक गणेश सहनी पैर से दिव्यांग थे। उनकी पत्नी चांदनी भी पैर से दिव्यांग है। मृतक टोटो चालक के छोटे-छोटे दो पुत्र और बूढ़ी मां है। पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया का रहने वाला था। सदर अस्पताल में पहुंची मां और दिव्यांग पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। गणेश घर का एक मात्र कमाऊ पुत्र था। दिव्यांग पत्नी, बच्चे और बूढ़ी मां का सहारा छीन गया। गणेश घर का एक मात्र कमाऊ पुत्र था।

गणेश की हत्या के बाद दिव्यांग पत्नी, बच्चे और बूढ़ी मां का सहारा छीन गया। लोग बोल रहे थे आखिर जमीनी विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने के बीच इस गरीब ई-रिक्शा चालक की क्या गलती थी। आखिर बदमाशों ने इसे क्यों गोली मार दी। सदर अस्पताल पहुंची चांदनी ने बताया की उसे घर पर सूचना दी गई की उसका पति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है तो वह अपनी बूढ़ी सास के साथ यहां पहुंची। लेकिन पति की गोली मारकर हत्या सुनने के बाद वह बेसुध होकर सदर अस्पताल में ही अचेत हो गई और दहाड़ मार-मारकर रोने लगी।

रोती-बिलखती पत्नी :

बीच बचाव करने में गई ई-रिक्शा के चालक की जान :

थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में गोलीबारी की घटना दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा मुक्तापुर गांव में घटनास्थल से कुछ ही दूरी से गाड़ी घुमा कर वापस आ रहा था। इसी क्रम में मुक्तापुर रेक पॉइंट की ओर से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आगे से गाड़ी घुमा कर ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रोककर उसमें बैठे प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता को गोली मार दी। उसके साथ बैठा उसके परिचित खेत की ओर भाग निकला! वहीं ई-रिक्शा के चालक गणेश जब इस घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने चालक को भी गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोग चार राउंड फायरिंग होने की बात कह रहे हैं।

घटनास्थल पर जांच को ले पहुंची फॉरेंसिक टीम :

थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में शनिवार को दोपहर प्रॉपर्टी डीलर सहित दो की हत्याकांड की जांच को लकर आधे दर्जन की संख्या में फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने टोटो पर गिरा हुआ मृतकों के खून के धब्बे को एकत्रित किया और जांच के लिए पटना प्रयोगशाला में भेजना की बात कही।

FSL की टीम ने एकत्र किया नमूना :

क्राइम सीन किया जाएगा रि-क्रिएट : एसपी

पुलिस हरेक बिंदू पर गहनता से जांच कर रही है। घटना स्थल पर चार थाना की पुलिस को भेजा गया था। वहीं मैं खुद भी घटना स्थल पर पहुंचा था। इस दोहरे हत्याकांड की क्राइम सीन को रिक्रिएट किया जाएगा। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के दौरान जिंदा बचे प्रत्यक्षदर्शी सुधीर मधान से पुलिस पूछताछ कर रही है।

—- अशोक मिश्रा, एसपी

एसपी ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

2 घंटे ago

सदर SDO ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं; 9 मामलों पर सुनवाई, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जनता दरबार का…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मास्टरमाइंड बहू के द्वारा सास को लूटने के बाद ह’त्या की थी साजिश! पांच पन्नों की धमकी भरी पर्ची और तकनीकी साक्ष्य से खुला राज, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत अखतबारा गांव में 10 सितंबर की रात…

4 घंटे ago

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

7 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

10 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

10 घंटे ago