Samastipur

FIR दर्ज होते ही आरोपी दरोगा हुआ फरार, जेल नहीं भेजने के नाम पर युवती से अ’श्लील हरकत करने का वीडियो हुआ था वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना में तैनात दारोगा को एक महिला से अश्लील हरकत करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। उसके उपर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी दरोगा मोहम्मद बलाल खां ने महिला को एक मामले में जेल न भेजने की एवज में उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने की मांग की थी।

बता दें कि पटोरी पुलिस थाने में तैनात दारोगा ने पीड़िता को अपने घर पर अकेले बुलाया और उसे अपने साथ अनैतिक संबंध बनाने की मांग करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता की शिकायत पर दारोगा बलाल खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी दरोगा के उपर पटोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला को केस में मदद करने के नाम पर दारोगा मो. बलाल खां ने अपने आवास पर बुलाया। फिर उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए दारोगा का एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी दारोगा के विरुद्ध पटोरी थाने में ही एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसपी ने कहा कि अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए दारोगा मो. बलाल खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरी ओर, थाने में प्राथमिकी दर्ज होते ही आरोपी दारोगा फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

4 मिनट ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

1 घंटा ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

3 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

13 घंटे ago