Samastipur

समस्तीपुर व पटना समेत इन जिलों में बनेंगे पीपा पुल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी मंजूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में 6 नए पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा। ये पुल पटना के अलावा समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, बक्सर और भोजपुर जिले में बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम एवं पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में यातायात को सुगम बनाने के लिए इन पीपा पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनके निर्माण के बाद पांच सालों तक इनकी स्थापना, रखरखाव, इन्हें खोलने और वापस लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुगम यातायात के लिए पीपा पुल एक बड़ा माध्यम रहता है। नदियों में जलस्तर बढ़ने के समय इन पुलों को खोला जाता है और जलस्तर कम होने के बाद इन्हें पुन स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम सिन्हा ने बताया कि आमजन को बरसात के तुरंत बाद यातायात के लिए पीपा पुल उपलब्ध हो सकेंगे।

पुल निर्माण निगम के प्रबंधन निदेशक को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन पुलों का त्वरित गति से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना सुनिश्चित किया जाए। निर्माण अवधि में सत्त अनुश्रवण का भी निर्देश दिया गया है। विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लगातार पथ और पुल निर्माण के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। बिहार के किसी भी जिले से पटना अब 5 घंटे में आना संभव हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

3 मिनट ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

9 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

9 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

19 घंटे ago