Bihar

सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा स्थगित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। आज शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में उनकी यात्रा होनी थी। कल शनिवार को हाजीपुर में सीएम प्रगति यात्रा पर जाने वाले थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे लेकर सीएम की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। हालांकि सीएमओ से इसे लेकर को आधिकारिक जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं दी गयी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मनमोहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। आज 11 बजे तक सीएम को मुजफ्फरपुर पहुंचना था। लेकिन जानकारी के अनुसार सीएम खबर लिखे जाने तक पटना में ही थे। शनिवार को पूर्व पीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली में देश भर से नेता पहुंच रहे हैं।

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसम्बर को पश्चिम चंपारण के बेतिया से शुरू हुआ था। यह चरण 28 दिसम्बर तक चलने वाला था। इस दौरान सीएम 27 दिसम्बर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के नरौली पंचायत में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने आने वाले थे। इसे लेकर मुजफ्फरपुर में पूरी तैयारी कर ली गयी थी। मुशहरी में जीविका दीदियों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। लेकिन अंत समय में मुख्यालय से जानकारी दी गयी कि सीएम की प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गयी है। कैबिनेट विभाग के आदेश पर सभी विभागों की ओर से आयोजित होने वाले मनोरंजन के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गयी है।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा स्थगित यात्रा किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीएम की यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की प्रशासनिक और सुरक्षात्मक तैयारी कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जिले को करीब चार सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात देने वाले थे। शनिवार को सीएम की प्रगति यात्रा का पहला चरण पूरा होने वाला था। वे वैशाली जाने वाले थे जहां विकास कार्यों की समीक्षा के साथ जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण और दीदियों से संवाद की तैयारी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर और वैशाली में प्रगति यात्रा नया शेड्यूल फिर से जारी किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

48 मिनट ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

6 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

9 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

10 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

20 घंटे ago