Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में एक दिवसीय 7A साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, स्कूल ऑफ सॉकर ने 2-1 दर्ज की जीत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के पटेल मैदान में किड्स एंड मॉम्स डांस एंड जुंबा क्लासेस की एम.डी शिक्षा डेबरे की ओर से ग्रास रूट फुटबॉल डेवलपमेंट ऑफ बिहार के बैनर तले एक दिवसीय 7A साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के खिलाड़ी ने भाग लिया। यह मुकाबला स्कूल ऑफ सॉकर फुटबॉल अकादमी, समस्तीपुर बनाम किशनपुर (जूनियर टीम) के बीच खेला गया, जिसमे स्कूल ऑफ सॉकर की टीम ने किशनपुर जूनियर टीम को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी को अपने नाम किया।

दोनों ही टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। अंततः स्कूल ऑफ सॉकर ने 2-1 विजय से प्राप्त की। मुख्य अतिथि आनंद फाउंडेशन के फाउंडर डॉ. एन के आनंद के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं बेबी फिजिकल अकादमी के द्वारा बेस्ट 22 का अवॉर्ड राजन कुमार को दिया गया।

मौके पर उपस्थित स्कूल ऑफ सॉकर के अध्यक्ष भोला कुमार, नंदू कुमार, गुड्डू कुमार, विजय कुमार एवं अन्य फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे। मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में अनिल कुमार एवं रितेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना दी गई। स्कूल ऑफ सॉकर फुटबॉल अकादमी के संस्थापक रंजन गाँधी के द्वारा आए सभी स्थितियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

3 घंटे ago

नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10 हजार 845 करोड़ रुपये भेजे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

5 घंटे ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

6 घंटे ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

15 घंटे ago