Samastipur

बिथान वासियों के लिए परमात्मा का अनुपम उपहार: तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/बिथान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रोसड़ा के तत्वावधान में प्रखंड के हाई स्कूल रोड, थाना चौक पर तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नव निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी, समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन, बीके ओम प्रकाश भाई एवं रोसड़ा की कुंदन बहन ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर समस्तीपुर से पधारी बीके सविता बहन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष समेत आगंतुक लोगों को प्रदर्शनी के माध्यम से बताये जा रहे परमात्म-ज्ञान से अवगत कराते हुए कहा कि विश्व की सभी आत्माओं के पिता निराकार परमपिता परमात्मा शिव हैं। वह अभी कलियुग अंत और सतयुग आदि के मध्य संगमयुग में आकर सृष्टि परिवर्तन का महानतम कार्य कर रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले वह हम आत्माओं को श्रेष्ठ ज्ञान देकर हमें विषय-विकारों से मुक्त कर पुण्यात्मा-देवात्मा बनाते हैं। जब हम बदलते हैं तो जग बदलता है। हमारे संस्कारों के परिवर्तन से इस संसार का परिवर्तन हो जाता है और यह धरा स्वर्ग बन जाती है। अभी हम परमात्मा के इस महानतम कार्य में मददगार बनने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर समस्तीपुर से पधारे बीके ओमप्रकाश भाई ने अपने संबोधन में कहा कि शुक्रवार तक के सीमित समय के लिए इस प्रदर्शनी के रूप में आध्यात्मिक जन औषधि कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में आत्मा को दुःख-अशान्ति-चिंता -भय-तनाव आदि अनेकानेक मनोविकारों से मुक्त होने का अचूक नुस्खा बताया जायेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इन नुस्खों के परामर्शदाता स्वयं परमपिता परमात्मा शिव हैं। जिन्होंने इन नुस्खों को आजमाकर स्वयं को अनेक प्रकार के मनोविकारों से मुक्त किया है और कर रहे हैं व जिन्होंने अपना जीवन सुख-शान्तिमय बनाया है, वे इस प्रदर्शनी में पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आध्यात्मिक चिकित्सा की विधि एवं सिद्धि से आगंतुक लाभार्थी अवगत होंगे। इसकी एक बार सही रीति से समझ हो जाने पर कोई भी इसका बड़े ही सहज तरीके से लाभ ले सकते हैं। इस शिविर में प्रदान की जा रही सेवायें पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। उन्होंने समस्त प्रखंडवासियों से इस शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि शारीरिक विकास की बात तो सभी करते हैं, इसकी शिक्षा तो हर जगह दी जाती है लेकिन चेतना के विकास की बात इस प्रदर्शनी के माध्यम से बताई जा रही है, जो बहुत ही प्रशंसनीय एवं स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने प्रखंडवासियों से इस प्रदर्शनी का ध्यानपूर्वक अवलोकन करने एवं बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर में लाभ लेने का आग्रह किया। स्वागत भाषण रोसड़ा की कुंदन बहन ने किया।

मुख्य रूप से मनोज अग्रवाल, वीणा बाजोरिया, कपिल पूर्वे, डॉ उमेश प्रसाद, शत्रुघ्न राउत आदि शामिल रहे। इसके अलावा दिनेश महतो, गोपाल भाई, सतीश भाई, रंजना माता आदि ने पथ-प्रदर्शक के रूप में भूमिका निभाई। ज्ञात हो कि यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक शुक्रवार तक चलेगी। बृहस्पतिवार से दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के लिए नि:शुल्क नामांकन भी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

2 घंटे ago

नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10 हजार 845 करोड़ रुपये भेजे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

3 घंटे ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

5 घंटे ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

14 घंटे ago