Samastipur

नियमित वेतन और लंबित भुगतान की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट पर बिजली कंपनी में तैनात मानव बल करेंगे प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के बैनर तले चीन मिल परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मानव बल रजी अहमद ने कहा कि सरकार को मानव बल को एजेंसी मुक्त करने के लिए विचार करना होगा। वहीं नियमित वेतन और लंबित भुगतान को लेकर बिजली कंपनी में तैनात मानव बल मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। 23 दिसंबर को समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।

सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मानव बल को एजेंसी मुक्त नहीं करते हैंं तो हम लोग अगले साल काम बंद हड़ताल पर चले जायेंगे। मानव बल वसीम, विनोद, राजेश, प्रमोद कुमार, रितेश कुमार, अजीत कुमार, आदेश कुमार, राम बाबू ने कहा कि हम सभी मानव बल इमरजेंसी में भी 30 दिन काम करते है और हम सभी को 26 दिन का वेतन दिया जाता है। यही नहीं हम सभी के मानदेय में से 18 प्रतिशत की राशि एजेंसी के द्वारा कटौती किया जाता है और अगर विभागीय काम करते समय किसी मानव बल की मृत्यु हो जाती है तो न तो उसका जिम्मेदारी विभाग लेता है न ही एजेंसी लेती है। और न कोई पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाता है।

मानव बलों ने सरकार से मांग की है कि हम सभी मानव बल को एजेंसी मुक्त किया जाए। एजेंसी को हटाने, विद्युत कंपनियों के कर्मियों को अलग दैनिक मजदूर का निर्धारण करने मानव बलों की 60 वर्ष की सेवा पक्की करने, बोनस अधिनियम के तहत बोनस का भुगतान करने सहित सभी मांगों को अधिसूचित किए जाने की सभी ने एक सुर में मांग की है।

यही नहीं हम सभी के मानदेय में से 18 प्रतिशत की राशि एजेंसी के द्वारा कटौती किया जाता है और अगर विभागीय काम करते समय किसी मानव बल की मृत्यु हो जाती है तो न तो उसका जिम्मेदारी विभाग लेता है न ही एजेंसी लेती है और न कोई पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाता है। बैठक में एजेंसी को हटाने, विद्युत कंपनियों के कर्मियों को अलग दैनिक मजदूर का निर्धारण करने, मानव बलों की 60 वर्ष की सेवा पक्की करने, बोनस अधिनियम के तहत बोनस का भुगतान करने सहित सभी मांगों को अधिसूचित करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

21 घंटे ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

2 दिन ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

2 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

2 दिन ago