समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

मुक्तापुर डब्ल म’र्डर मामले में आ रहे हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, पुलिस फूंक-फूंककर उठा रही कदम

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर में प्रॉपर्टी डीलर व टोटो चालक हत्याकांड ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। हत्याकांड में हाईप्रोफाइल लोगों के नाम आने से पुलिस असमंजस में फंस गयी है। इस हत्याकांड में जिन लोगों की ओर शक की सुई जा रही है उनके आकाओं की पहुंच के कारण पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। सूत्रों की माने तो इस दोहरे हत्याकांड में चर्चित लोगों की भूमिका सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मंगलवार को मथुरापुर थाना में करीब आधा दर्जन वैसे लोगों को बुलाकर पुलिस ने गहनता से पूछताछ की जो प्रखंड ही नहीं बल्कि जिले में भी चर्चित चेहरे हैं। जिनमें जनप्रतिनिधि और खास लोगों के चहेते भी शामिल हैं। मंगलवार की दोपहर मथुरापुर थाना पर हत्याकांड में पूछताछ करने वालों में सदर डीएसपी-टू विजय कुमार महतो के अलावा कल्याणपुर थानाध्यक्ष व मथुरापुर थानाध्यक्ष भी शामिल थे।

IMG 20241210 WA0016

IMG 20230604 105636 460

जिस समय संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही थी, उस समय बाजार समिति स्थित मथुरापुर थाना के आसपास दर्जनों दुपहिया व अन्य वीआईपी वाहन लगे हुए थे। जिसे देख लोग यह आशंका जता रहे थे कि इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस अपराधियों को दबोचने में कितनी सफल होगी यह भविष्य ही बता पायेगा। दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी देने में परहेज कर रही है। पूछने पर गोपनीयता का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेती है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर डबल म’र्डर मामले में FIR हुई दर्ज, CCTV में कैद हुए एक ही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश शू’टर

IMG 20240904 WA0139

20241221 140551

इधर, सूत्रों ने बताया कि डबल मर्डर मामले में फिलहाल पुलिस उन लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है जिनकी दिवंगत विजय गुप्ता से अक्सर बातचीत होती रहती थी। पूछताछ में पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि पुलिस उन बाइक सवार लोगों के करीब तक भी पहुंच गयी है जिनकी सीसीटीवी में तस्वीर कैद हुई है। बताया गया है कि पुलिस बाइक सवार तीनों संदिग्ध की पहचान कर चुकी है जिन्होंने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। हालांकि उनलोगों के आकाओं की पहुंच के कारण पुलिस फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बाइक सवार बदमाशों में वारिसनगर के एक हथियार तस्कर का बेटा भी शामिल है जिसे राजनीतिक वरहदस्त प्राप्त है।

IMG 20241218 WA0041

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

FB IMG 1734934920456

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150