समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित छात्रा के परिजनों ने हलई थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं प्रखंड शिक्षक नागेंद्र प्रसाद के खिलाफ स्कूल के एचएम ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित रूप से शिकायत करते हुए आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। एचएम ने बताया की शिक्षा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व अन्य शिक्षकों के सामनें आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार की है। वहीं मोरवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि हेडमास्टर के रिपोर्ट के आधार पर इस मामले को लेकर नियोजन इकाई को लिखा गया है।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…