Samastipur

समस्तीपुर: नून नदी में मिली लापता युवक की ला’श, क्षेत्र में फैली सनसनी, ह’त्या की आशंका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के डुमेनी व टांरा के समीप रविवार की शाम नून नदी में एक युवक की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिवसिंहपुर के जितेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। बताया जाता है कि रविवार शाम टांरा व डुमेनी के कुछ लोग मवेशी लेकर घर लौट रहे थे।

उसी समय नून नदी के जलकुंभी में उपला रहे एक लाश पर लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। कुछ ही समय बाद दर्जनों लोग वहां जुट गए। उसके बाद लाश मिलने की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद युवक की पहचान हुई। सूचना मिलते ही शिवसिंहपुर से सैंकड़ों लोग घटनास्थल पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का कहना था कि सन्नी की हत्या कर नदी में लाश फेंकी गयी है।

परिजनों ने बताया कि 27 नवम्बर को युवक गांव में भोज खाने गया था। देर रात नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई थी। लेकिन पता नहीं चला। हालांकि परिजन लगातार उसकी खोज में जुटे हुए थे। इसी बीच लाश मिलने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि आवेदन नहीं दिया गया है। परिजन के आवेदन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

10 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

16 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

16 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago