समस्तीपुर/वारिसनगर :- लग्न खत्म होते ही पूस आने पर लोकल सब्जी के भाव में काफ़ी गिरावट देख किसान हताश है। वह अपने खेत से फूलगोभी व बंदगोभी उपटाने लगे है। किसानों का कहना है कि बाजार समिति ले जाने पर भाड़ा भी उपर नहीं होगा। गद्दीदार राजेश महतो, अमरेश, बबलू साह, राम कुमार महतो, गुड्डु राय, शुभम सिंह, कृष्णा आदि ने कहा कि पूस में शादी जनेऊ आदि जैसे मांगलिक कार्य बंद है। जिसके कारण सब्जी के भाव में काफ़ी गिरावट हो गया है।
इधर किसानों का कहना है कि सब्जी की खेती अब घाटे का सौदा हो गया है। बाजार समिति सब्जी मंडी में शनिवार को थोक भाव में गोभी दस रुपये पसेरी, बैगन पचीस रुपये पसेरी व पत्तागोभी तीस रुपए पसेरी, टमाटर 60 रुपए पसेरी व मूली का भाव तीस रुपए पसेरी बिक रहा था। बाबजूद खरीददार नहीं था।
लग्न नहीं रहने के कारण व्यवसायी बाहर से सब्जी नहीं मंगवा रहे है। वही दरभंगा, मधुबनी, बहेड़ी आदि जगहों से आने बाले व्यवसायी भी अब नहीं पहुंच रहे हे। किसानों ने बताया कि इससे अच्छा है कि खेत को उपटा कर दूसरी सब्जी की खेती करने का मन बना चुके है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…