Samastipur

समस्तीपुर में कुत्ते का आतंक; दरवाजे पर बैठे 5 लोगों को काटा; 2 महिलाओं का चेहरा नोंच खाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकपहाड़ गांव के वार्ड संख्या-8 में घर के बाहर दरवाजे पर बैठे पांच लोगों को एक कुत्ता ने हमला कर जख्मी कर दिया। आनन-फानन में सभी जख्मी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दो जख्मी को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी लोगों में गांव के अमीर महतो की पत्नी रेखा देवी, संतलाल राय की पत्नी नुनु देवी, भोला राय, कमलेश राय की पोती और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

इसमें रेखा देवी और नुनु देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। कुत्ते ने दोनों महिलाओं के चेहरे को नोंच खाया है। अन्य जख्मी लोगों का इलाज समस्तीपुर में ही चल रहा है। इधर कुत्ता सभी पर हमला कर जख्मी करने के बाद चौर की तरफ कहीं फरार हो गया। लोगों ने बताया की इससे पहले भी इस कुत्ते ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। वह सबसे अधिक लोगों के चेहरे पर ही हमला करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago