समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: शादी की तैयारी से नाराज किशोरी घर से भागी, मैसेज कर कहा- “मुझे खोजने की कोशिश मत करना”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने घर वालों के शादी की तैयारी से नाराज होकर घर से निकल गयी। बताया गया है कि किशोरी दो दिन पूर्व घर से निकली, जिसके बाद अब तक नहीं लौटी। इस संबंध में लड़की की मां ने थाना में मथुरापुर थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री 26 दिसंबर को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन अबतक वापस नहीं लोटी। घर से निकलने के बाद उसने मैसेज भेजा था कि मुझे खोजने की कोशिश मत करना मुझें शादी नहीं करना है इसलिए घर से चली गई हूं। आवेदन मिलने के बाद एसआई सुप्रिया आर्या मामले की छानवीन में जुट गयी है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150