Samastipur

समस्तीपुर: मशाल कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर शारीरिक व कंप्यूटर शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘मशाल 2024’ के तहत समस्तीपुर जिले के शारीरिक शिक्षकों, स्वास्थ्य अनुदेशक व कंप्यूटर शिक्षकों का प्रशिक्षण शहर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीटीई समस्तीपुर शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह, खेल जानकारी शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, स्टेट प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार व राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस पर आगत अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार सिंह ने किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं शिक्षकों को संबोधित करते हुए मानवेंद्र कुमार राय ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित करें ताकि विद्यार्थियों को एक मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रशिक्षण लेने वाले शारीरिक व कंप्यूटर शिक्षक 30 व 31 दिसंबर को सभी प्रखंडाधीन संकुल के शारीरिक व कंप्यूटर शिक्षक को अपने-अपने प्रखंड मुख्यालय में ट्रेनिंग देंगे।

इसके बाद यहां ट्रेनिंग पाने वाले सभी शारीरिक शिक्षक व कंप्यूटर शिक्षक जनवरी के पहले सप्ताह में अपने-अपने संकुल अंतर्गत आने वाले मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षक और कंप्यूटर की जानकारी वाले शिक्षक को अपने संकुल में ट्रेनिंग देंगे। डीपीओ ने कहा है कि मध्य विद्यालय के सभी शारीरिक व कंप्यूटर शिक्षकों की ट्रेनिंग अपने-अपने संकुल में होगी। वही प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास व खेल प्रतिभाओं की पहचान करने में शारीरिक एवं कंप्यूटर शिक्षक की भूमिका अहम है।

विद्यालयों में मशाल 2024 के उद्देश्यों के क्रियान्वयन शारीरिक शिक्षक करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक रजनीश कुमार पाण्डेय, अंकेश कुमार, राम कुमार, राजीव कुमार, निभा कुमारी, वंदना कुमारी और अन्य कई शिक्षक शिक्षकाएँ उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago