समस्तीपुर: शहर के मगरदही घाट पर सोमवार की रात दर्जनों दुकानों में आग लग गयी। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये के संपत्ति का नुकसान का अनुमान है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक कबाड़ी दुकान से आग लगने की शुरुआत हुई जिसके बाद दर्जनों दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने वाले ज्यादातर दुकानों में होटल व फल की थी। इस घटना में किसी को हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता तो नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार कबाड़ी दुकान या फिर होटल में बिजली की शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जिसमें सभी दुकानें जल गईं। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई जिससे समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…
समस्तीपुर : जिले में अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लंबे अंतराल…
बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…