Samastipur

खानपुर में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का उद्घाटन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, समस्तीपुर के द्वारा खानपुर के दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीके सविता, बीके ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके सविता ने कहा कि स्वर्णिम भारत का सपना साकार करने के लिए स्वयं पारसनाथ निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर पारस के समान सत्य ज्ञानामृत का सभी मनुष्य आत्माओं को रसपान करा रहे हैं। इस दिव्य एवं श्रेष्ठ ज्ञान का स्पर्श आत्मा की त्रिशक्तियों मन, बुद्धि और संस्कार को होते ही उनकी विकृति मिटती जाती है। इससे हमारे विचार, वाणी, व्यवहार, स्मृति और संस्कार स्वर्णिम अर्थात् उत्कृष्ट बनते जाते हैं। यही परिवर्तन स्वर्णिम भारत की आधारशिला बनता है। स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन होता है।

बीके ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि हर कोई अपना जीवन तनावमुक्त, व्यसनमुक्त, खुशनुमा एवं सफल बनाना चाहता है। इस आयोजन के द्वारा दिए जा रहे ज्ञान-रत्नों में से आगंतुक जिज्ञासु यदि एक ज्ञान-रत्न को भी अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो वे अपना ऐसा जीवन सहज ही बना सकते हैं। साथ ही औरों के लिए भी अपना जीवन प्रेरणास्रोत बना सकते हैं। ऐसे अनमोल परमात्म-ज्ञान को एक-एक खानपुरवासी तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पिछले तीन दिनों से प्रचार-वाहन द्वारा उद्घोषणा एवं आमंत्रण पत्र के द्वारा प्रखंड के गांव-गांव, घर-घर में लोगों को इस आयोजन की सूचना दी गयी है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस आयोजन के लिए संस्थान की सराहना की और इसके द्वारा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जतायी। अंचलाधिकारी ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। मुख्य रूप से उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय, अरुण कुमार सिंह, मंदिर सचिव तरुण कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष सीताराम महतो, पंचायत सेवक अशोक कुमार तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अरविंद कुमार, दिनेश राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago