Samastipur

समस्तीपुर: किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर के महत्व के बारे में दी गई जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समथु फार्मर्स प्रोडूसर्स कंपनी के सीईओ अमरदीप कुमार की अध्यक्षता में बहुसंख्यक किसानों की बैठक की गयी,  जिसका मुख्य उद्देश्य कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना तथा FPO के शेयर को किसानों के बीच वितरित करना था। हसनपुर प्रखंड के नयानगर निवासी चर्चित किसान सुधांशु सिंह ने अपने प्रारंभिक सम्बोधन में न केवल कस्टम हायरिंग सेंटर के महत्व को बिस्तार से बताया बल्कि पिछले 38 सालो के प्रगतिशील किसान होने के व्यवाहरिक अनुभव को साझा करते हुए बतलाया की कृषि में तकनिकी व आधुनिक मशीनो के उपयोग से किसान अपना श्रम, समय तथा पैसे को कैसे बचा सकता  उ।

न्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि गुजरात व अन्य विकसित राज्यों में किसान कम लागत में अधिकतम मूल्य प्राप्त कर रहे है। इस अवसर पर समस्तीपुर के प्रमुख चिकित्सक व प्रगतिशील किसान डॉॉ. फुलेंद्र भगत ने FPO को सक्रिय व सुगम रूप से चलाने के लिए लिए वित्तीय महत्ता तथा किसानो कि सक्रिय सहभागिता शेयर खरीद कर कैसे कि जाए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

साथ ही स्वराज सिंह ने भी अपार खुशी जताते हुए खुद के साथ – साथ दूसरे किसानो को भी FPO में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सस्ता दर पर खाद और बीज कि उपलब्धता तथा महंगे दर पर किसानों के उत्पादित सामान को बिक जाने से किसानों कि बहुत बड़ी समस्या का समाधान मिला। इस अवसर पर इफको के प्रतिनिधि घनश्याम राय ने उर्वरक का न केवल समुचित उपयोगिता बताया बल्कि सुरेश प्रसाद सिंह रामपुर समथु के खेत में उर्वरक का छिरकाव कर डेमोस्ट्रेशन दिया। इस अवसर पर बहुसंख्यक किसान जिसमे शंकर सिंह, मनोहर सिंह, अलोक सिंह, चंद्रोदय सिंह, राजेश सिंह, सुभाष सिंह, त्रिवेणी सिंह आदि मौजूद हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

3 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

16 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

16 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

16 घंटे ago