समस्तीपुर :- समस्तीपुर के प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार तिवारी द्वारा आगामी कर्पूरी जयंती समारोह के संबंध में कर्पुरीग्राम में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मनरेगा के तहत किया जा रहे कार्यों जिसमें खेल मैदान का निर्माण शामिल है में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल के अधूरे कार्य को यथा शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को एक हेलीपैड आंतरिक परिसर में तथा सात हेलीपैड बाहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बनाने हेतु निर्देश दिया गया एवं विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग इत्यादि की विधिवत रूपरेखा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही स्मृति भवन की मरम्मति एवं रंग रोगन का भी निर्देश दिया गया।
इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिरा। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी समस्तीपुर, अंचल अधिकारी समस्तीपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…
समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…
समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…
समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…