समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार प्रेमी के बारे में पति को पता चल जाने पर पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है। महिला की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।
दरअसल, महिला को इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से प्यार हो गया था। वह उससे फोन पर भी बात करती थी। इसकी जानकारी उसके पति को मिली तो उसने डांटते हुए पत्नी से कहा था, संभल जाओ… इस बात से पत्नी नाराज हो गई और गुरूवार की सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला तीन बच्चों की मां है। पड़ोसियों के अनुसार, महिला सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती थी। वह रील्स भी बनाती थी। सोशल मीडिया पर ही उसे जहानाबाद के रहने वाले एक लड़के से प्यार हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।
परिजनों ने बताया कि करीब 10 साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी। बीते दो तीन महीने से वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी। बुधवार की रात प्रेमी से बात करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर दोनों सोने चले गए। सुबह जब पति की नींद खुली तो देखा कि प्रियंका दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मृतका के पति के बड़े भाई ने कहा कि दो-तीन दिन पहले दोनों पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। तब प्रियंका के मायके वालों को इस बात की जानकारी दी गई थी। वह यहां आए थे और प्रियंका को समझाया था। लेकिन, वह समझने को तैयार नहीं थी। उसने साफ कहा था कि वह एक लड़के से प्यार करती है। वहीं मामले को लेकर सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने कहा है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। महिला के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…