Samastipur

रंगदारी नहीं देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार कर बदमाशों ने किया घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रास्ते में घेर कर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर बदमाशों के द्वारा पिस्टल के बट व तलवार से सिर पर वार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार के देर रात की बतायी गयी है। घायल युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी पप्पू राय के पुत्र आनंद कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर आनंद कुमार के द्वारा मुफ्फसिल थाने में आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

बताया गया है कि बीते गुरुवार की रात वह सोनेलाल ढाला के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे हसनपुर वार्ड 15 के महेंद्र राय के पुत्र आशिष कुमार ऊर्फ बालो, योगेंद्र राय के पुत्र चंदन कुमार यादव, देवेंद्र राय के पुत्र निरंजन कुमार व बच्चा यादव ऊर्फ राकेश, जितवारपुर डीह वार्ड 17 के राम एकबाल राय के पुत्र मुकेश कुमार, जितवारपुर चौथ सपना टोला के सुरेश राय के पुत्र सानू यादव एवं हकीमाबाद खराज के राम पुकार राय के पुत्र अनिल कुमार मसानी व शिवकुमार राय के पुत्र प्रवीण कुमार यादव के द्वारा जबरन रोक कर रंगदारी मांगते हुए उनके सिर पर पिस्टल के बट व तलवार से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बदमाश उनके गले से 50 ग्राम वजन का सोने का चेन व जेब से 500 रुपए छीन कर भाग गए। शिकायतकर्ता ने बदमाशों पर शराब का कारोबार करने का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

12 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

19 घंटे ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

1 दिन ago

शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कुंडी काटकर घर में घुसे चोर; प्रधानाध्यापक के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…

2 दिन ago