Samastipur

समस्तीपुर में बार-बालाओं के साथ ठुमका लगाते और पैसे उड़ाते हेडमास्टर का वीडिओ वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- ऐसा लग रहा है कि केके पाठक के तबादले के बाद नीचे से ऊपर तक के मुलाजिम ‘फील गुड’ का लुत्फ ले रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल को विद्या का मंदिर बने रहने देने की बातें अब हवा-हवाई साबित हो रही हैं। समस्तीपुर जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा भी हो रही है। हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है यह स्पस्ट नहीं हो सका है।

इस वीडियो में एक व्यक्ति बार बालाओं के साथ डांस करते दिख रहा है। लोगों के अनुसार वह स्थानीय मध्य विद्यालय जितवारपुर के हेडमास्टर कौशल कुमार बताए जा रहे है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शिक्षक बार डांसर के साथ पैसा उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है।

छात्रा-छात्राओं को शिक्षा देने वाले एचएम कौशल कुमार बार डांसर को देखकर इतना उत्साहित हो गए की खुद को रोक नहीं सके और मर्यादाओं को लांघ स्टेज पर चढ़ नर्तकियों के साथ ठुमके लगाते-लगाते पैसे भी उड़ाने लगे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। उधर वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया की वीडियो प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल कर विभागीय कार्यवाई की जाएगी। हालांकि शिक्षा विभाग इस पर क्या कुछ कारवाई करती है यह देखने वाली बात होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

2 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

5 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

8 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

10 घंटे ago