अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर को समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर : समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने अंग्रेजी शराब के साथ दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला उजियारपुर थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड संख्या-12 निवासी बबीता देवी और सन्नीया देवी के रूप में की गई है। उत्पाद विभाग की टीम ने बबीता देवी के पास से 180 एमएल का 26 ट्रेटा पैक और सन्नीया देवी के पास से 29 ट्रेटा पैक बरामद किया है। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया की गिरफ्तारी दोनों महिला तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

