Samastipur

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में गणितीय कौशल एवं बुनियादी भाषा के विकास को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का सौ दिवसीय गणितीय कौशल एवं बुनियादी भाषा के विकास अभियान के सफल संचालन को लेकर जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधको का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सीटीई समस्तीपुर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय, प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार एवं सीटीई समस्तीपुर के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मानवेंद्र कुमार राय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रखंड परियोजना प्रबंधको को संबोधित करते हुए कहा की सौ दिवसीय गणितीय कौशल एवं बुनियादी भाषा के विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य कक्षा एक तथा दो के सभी बच्चे अक्षर की पहचान, शब्दों को और छोटे सरल वाक्यों को पढ़ने का कौशल तथा गणितीय अंकों की पहचान करते हुए गणितीय कौशल का विकास कर पाने में सक्षम होंगे। वहीं कक्षा तीन से आठ के सभी बच्चें सरल पाठ को धारा प्रवाह और समझ के साथ पढ़ने में सक्षम होने के साथ अपने विचार मौखिक एवं लिखित रूप में अभिव्यक्त कर पाएंगे साथ ही गणितीय कौशल में कक्षा तीन से आठ के सभी बच्चे संख्या पहचान गणितीय संक्रिया जैसे जोड़, घटाव, गुणा, भाग सहित शाब्दिक सवाल हल करने में सक्षम होंगे।

इन कौशलों को विकसित करने के लिए विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा के वर्ग शिक्षक प्रत्येक दिन शुरुआती पहले घंटी गणित और दूसरी घंटी भाषा से संबंधित गतिविधियां कराएंगे। शनिवार को प्रत्येक विद्यार्थी को रविवार के लिए होमवर्क देंगे तथा सोमवार को सभी छात्र-छात्राओं का टेस्ट लेंगे। एससीईआरटी, पटना के द्वारा तैयार किया जा रहे टेस्ट पेपर अथवा वर्ग शिक्षक के द्वारा तैयार किए गए टेस्ट पेपर से टेस्ट लिया जाएगा एवं तदनुसार छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टीम, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड साधन सेवी एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्य प्रत्येक दिन दो विद्यालय का भौतिक निरीक्षण और पांच विद्यालय का मोबाइल से अनुश्रवण करेंगे अनुश्रवण के दौरान बच्चों का पढ़ने, सीखने का आकलन प्रपत्र दक्षता स्तर संधारण प्रपत्र, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए भाषा एवं गणित संबंधित वर्ग शिक्षक द्वारा किए गए गतिविधियों का विवरण एवं भाषा आधारित संबंधित खेल के लिए किए गए गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

1 घंटा ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

2 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

2 घंटे ago

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

15 घंटे ago